चलती ट्रक में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Share करें

✓ Link copy हो गया!

चांडिल (सारायकेला-खरसावां): चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ चौक के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में ही ट्रक धू-धूकर जलने लगा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए तुरंत चौका थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन ट्रक के केबिन में लगी आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका।

दमकल की टीम सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुँची, लेकिन तब तक ट्रक में लदा सारा सामान पूरी तरह जल चुका था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक में आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की घटनाओं में सतर्कता बरतें और तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें