कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को राँची की ACB अदालत में पेश किया गया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राँची: बहुचर्चित झारखंड शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को आज राँची ACB की विशेष अदालत में पेश किया गया।

ACB ने सिद्धार्थ सिंघानिया को रायपुर से गिरफ्तार किया था, जहाँ उसे पहले स्थानीय अदालत में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर उसे राँची लाया गया।

पेशी के दौरान अदालत में उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में सिद्धार्थ के खिलाफ पहले से कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट भी जारी था।

ACB की टीम अब आगे की पूछताछ और साक्ष्य संकलन में जुटी है। शराब घोटाले से जुड़े इस मामले में कई अन्य प्रभावशाली नामों के सामने आने की आशंका है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें