झामुमो कार्यालय में मनाई गई झारखंड आंदोलन के प्रखर योद्धा स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर :  झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, झामुमो के मजबूत स्तंभ और जननेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी की पुण्यतिथि पर आज झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला संपर्क कार्यालय, साकची में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।



पूर्व सांसद सुमन महतो, 15 सूत्री सदस्य शेख बदरुद्दीन, 20 सूत्री सदस्य प्रमोद लाल, जिला संयोजक प्रमुख्य बाघराय मार्डी, सुनील महातो, अशीत प्रधान, विधसागर दास, प्रीतम हेम्ब्रम, बीर सिंह सुरेन, राजा सिंह, सागेन पूर्ति, संदीप चक्रवर्ती, पिंटू लाल, चंदन लाल, महिला नेत्री बाली मार्डी, सबिता सिंह, दुर्गा बोपाई, शंभु दास, विशु कुम्भार, राजकुमार सिंह, प्रहलाद लोहारा, प्रकाश चंद्र झा, मोहम्मद वसीम, गुरमीत सिंह गिल सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर एक मिनट का मौन रखा।



कार्यक्रम में वक्ताओं ने दुर्गा सोरेन जी के संघर्ष, विचारधारा और झारखंड के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने झारखंड के निर्माण और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। सभा में यह संकल्प लिया गया कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु झामुमो के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.