सरकारी स्कूलों में “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” की शुरुआत, बच्चों में दिखा उत्साह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : Manoharpur प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में सोमवार से “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर St. Augustine School में बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार ने केक काटकर किया। इस मौके पर बीआरपी यशवंत कटियार, सीआरपी अंजू देवी, प्राचार्य संजय डुंगडुंग सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय में पूरे दिन खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

शिक्षा विभाग की इस पहल के तहत अब प्रत्येक माह की 20 तारीख को सरकारी विद्यालयों में बच्चों का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य सभी वर्गों के बच्चों को समान रूप से खुशी का अवसर देना और विद्यालय के माहौल को आनंदमय बनाना है।

कार्यक्रम के तहत ‘तिथि भोजन’ की विशेष व्यवस्था भी की जाती है, जिससे बच्चों का विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ़े। इस पहल से छात्रों की उपस्थिति और उत्साह में भी सकारात्मक वृद्धि देखने को मिल रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.