महाप्रसादम के लिए अन्नसंग्रह धन संग्रह अभियान जोरों पर

Share करें

✓ Link copy हो गया!
विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

साहिबगंज: विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को जय प्रकाश नगर और प्रोफेसर कॉलोनी मोहल्ले में अन्न संग्रह धन संग्रह अभियान जोरशोर से चलाया गया। जहां रामधुन की जयकारों के साथ शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में भाग लिया। उधर गंगा समग्र के प्रांत संयोजक डॉ. देवव्रत और आरएसएस के नगर कार्यवाहक प्रमोद कुमार रिंकू के नेतृत्व में दो अलग अलग दलों में शामिल संजय पटेल, देव कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रमोद झा, गौरी शंकर चौधरी, राज कोचिंग के रवि कुमार तांती, रोहित यादव, परितोष कुमार एवं राजू कुमार ने घरों से अन्न संग्रह धन संग्रह किया। वही प्रमोद कुमार ने बताया कि अन्न संग्रह धन संग्रह के माध्यम से लगभग 10000 सनातन प्रेमियों को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर शहर में कल से प्रचार प्रसार अभियान जोर शोर से चलाया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.