टाटा-बादामपहाड़ पैसेंजर ट्रेन के लेट-लतीफ होने से यात्री बेहाल, डबल लाइन की मांग तेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टाटा-बादामपहाड़ पैसेंजर ट्रेन संख्या 68132 के लगातार लेट होने से यात्रियों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ट्रेन निर्धारित समय की जगह घंटों विलंब से चल रही है, जिसके कारण आम यात्रियों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

यात्रियों के अनुसार, ट्रेन गुरुमसनी स्टेशन पर लगभग आधे घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद मखदुमपुर फाटक से आगे मुंशी मोहल्ला के पास एक घंटे तक रुकी रही, जिससे यात्री व्यथित और तनावग्रस्त हो गए। कई यात्री आपात स्थिति में यात्रा कर रहे थे पर ट्रेन के विलंब ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं।

ट्रेनों के बार-बार लेट होने के कारण यात्रियों ने रेल प्रशासन पर समय सारणी का सही पालन न करने का आरोप लगाया और टाइम टेबल दुरुस्त करने के साथ जल्द से जल्द डबल लाइन निर्माण की मांग की।

यात्रियों ने बताया कि जिस ट्रेन को टाटानगर स्टेशन पर दोपहर 1:20 बजे पहुंचना था, वह 2:30 बजे पहुंची। इस रूट पर आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेन और कई मालगाड़ियों का परिचालन होता है, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है, और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।

यात्रियों का कहना है कि रेलवे को यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए। डबल लाइन होने से ट्रेनों का संचालन सुचारू होगा और लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।”



रेल प्रशासन से आग्रह किया गया है कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द डबल लाइन का कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि इस मार्ग पर यात्रा करने वालों को राहत मिल सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें