जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, तीर-धनुष पर वोट देने की अपील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला प्रखंड के विभिन्न गांवों में आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी एवं झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित बैठकों में दोनों नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे स्वर्गीय रामदास सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके पुत्र तथा झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को तीर-धनुष के चुनाव चिन्ह पर वोट देकर विजयी बनाएं।

नेताओं ने कहा कि घाटशिला विधानसभा के विकास, आदिवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा जनभावनाओं को सशक्त नेतृत्व केवल झामुमो ही दे सकता है। सोमेश चंद्र सोरेन को जिताना घाटशिला की अस्मिता और सम्मान को सुरक्षित रखना है।

इस अवसर पर झामुमो नेता हरीश भकत, गौरांग माहली, सुभाष मुर्मू समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने “जोहार जोहार सोमेश”, “स्व. रामदास सोरेन अमर रहें” एवं “झामुमो ज़िंदाबाद” के नारे लगा कर अपना समर्थन व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें