उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मैट्रिक के टॉप टेन छात्रों को विधायक मंगल कालिंदी ने किया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पटमदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चौरा में गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो विधायक श्री मंगल कालिंदी शामिल हुए।

विधायक ने सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी और प्रेरणादायक शब्दों में कहा, “पढ़ाई जीवन की दिशा तय करती है। यह सम्मान कोई अंत नहीं, बल्कि सफलता की शुरुआत है। अगर ठान लें, तो हर छात्र अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है।”

शिक्षा के साथ नशा मुक्ति पर भी जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान भी चलाया गया। छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली।


समारोह में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, थाना प्रभारी करम पाल भगत, सुभाष कर्मकार, डॉ. समीर कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें