भरत सिंह ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे और पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भरत सिंह फैंस क्लब एवं भोजपुरी संस्कृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष श्री रघुनाथ पांडे एवं उनकी टीम के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह का आयोजन स्टील हाउस क्लब, जमशेदपुर में हुआ, जिसमें मुख्य संरक्षक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने सभी यूनियन पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष रघुनाथ पांडे के साथ-साथ वर्किंग प्रेसिडेंट अमरनाथ तिवारी, डिप्टी प्रेसिडेंट रविकांत शुक्ला, वाइस प्रेसिडेंट दिनेश महतो, अखिलेश राय, पिंटू शर्मा, जनरल सेक्रेटरी सी.डी.एस. कृष्णा, असिस्टेंट सेक्रेटरी अवध किशोर सिंह व संजू महतो, तथा कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।

भरत सिंह ने कहा आप सभी यूनियन के पदाधिकारी न केवल श्रमिकों की आवाज़ हैं बल्कि श्रमिकों और प्रबंधन के बीच सेतु भी हैं। संगठन के प्रति निष्ठा और श्रमिक हितों की रक्षा ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने यूनियन की भूमिका को औद्योगिक समन्वय और श्रमिक कल्याण का मूल आधार बताते हुए सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने कहा यह सम्मान हमारे लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। हम सब पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए श्रमिकों के विश्वास को मज़बूत बनाएंगे।

कार्यक्रम में शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ता, यूनियन सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितजनों में शत्रुघ्न सिंह, शक्ति सिंह, विक्की श्रीवास्तव, मनोज सोनी, राजेश कुमार, संतोष शर्मा, तोमर सतेन्द्र सिंह, मनीष शर्मा, रविशंकर सिंह, दीपक सिंह, आयुष्मान सिंह, सौरभ आनंद, डॉ. जिया, राजीव कुमार, विकास झा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे। समारोह का संचालन सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सबों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.