छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक खिलावन साहू का जमशेदपुर में तैलिक साहू समाज ने किया भव्य स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के शक्ति जिला (छत्तीसगढ़) के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक खिलावन साहू का गुरुवार को जमशेदपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कदमा स्थित ग्रैंड होटल में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व तैलिक साहू महासभा जमशेदपुर जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने किया। कार्यक्रम के दौरान समाज की वर्तमान स्थिति, संगठन के विस्तार और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व विधायक साहू ने समाज की एकता, जागरूकता और संगठन की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी सदस्यों से समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जमशेदपुर जिला महामंत्री पप्पू साहू, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित कई अन्य समाजसेवी एवं संगठन के सक्रिय सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ सभी उपस्थित लोगों ने समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें