Jamshedpur : केरला समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस) के प्रतिभाशाली छात्र एवं ताइक्वांडो खिलाड़ी शुभ अग्रहरी को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल (एसजीएफआई) 2025-26 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सीआईएससीई का प्रतिनिधित्व करते हुए शुभ अग्रहरी ने अपने समर्पण, अनुशासन और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे उन्होंने विद्यालय और राज्य का नाम गौरवान्वित किया।
शुभ की उपलब्धि से प्रभावित होकर सीआईएससीई ने उन्हें 50 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की है। यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।
शुभ अग्रहरी की इस उपलब्धि पर केरला समाजम मॉडल स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे स्कूल के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विद्यालय परिवार ने शुभ अग्रहरी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास जताया कि वे आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे।फोटो कैप्शन:
शुभ अग्रहरी: राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीआईएससीई द्वारा सम्मानित ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं केरला समाजम मॉडल स्कूल के छात्र शुभ अग्रहरी।








