मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की दिवंगत माता स्वर्गीय सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं उन्हें श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने अर्जुन मुंडा और उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करने की कामना की।

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित हेलिपैड पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं स्थानीय प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें