स्व. सुरेंद्र नाथ पांडेय की 21वीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच कंबल व खाद्य सामग्री का वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधीवादी चिंतक स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ पांडेय की 21वीं पुण्यतिथि पर रविवार को शहरभर में सेवा कार्यों की श्रृंखला देखने को मिली।
सुरेंद्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में बर्मामाइंस स्थित हिंद आश्रम में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, वहीं बाराद्वारी स्थित निर्मल सेवा सदन में खाद्य सामग्री का वितरण कर उनकी पुण्यतिथि को समाजसेवा के रूप में मनाया गया।

इसके अलावा, केबल टाउन स्थित आवास पर स्व. पांडेय की पत्नी शैल देवी ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल और भोजन उपलब्ध कराकर दिवंगत नेता की सेवा-भावना को जीवंत किया।

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा— सादा जीवन, उच्च विचार थे पांडेय जी की पहचान

कार्यक्रम के दौरान INTUC प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय,
टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी,
जुस्को श्रमिक यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय,
आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह,
बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप यादव,
तथा ट्रस्ट अध्यक्ष और कामगार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्व. पांडेय के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि “सादा जीवन और उच्च विचार” स्व. सुरेंद्र नाथ पांडेय का जीवन मंत्र था, जिसे समाज को अपनाने की आवश्यकता है।


14 जनवरी तक जारी रहेगा सेवा अभियान – हर्ष पांडेय

यूथ इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय ने बताया कि ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच टुसू पर्व (14 जनवरी) तक कंबल वितरण अभियान लगातार चलता रहेगा।
उन्होंने जमशेदपुर के किसी भी क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराने के लिए ट्रस्ट की हेल्पलाइन +91 79709 88867 भी जारी की।


कई सामाजिक संगठन हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से
उदयकांत शर्मा,
टी. एन. मिश्रा,
बब्लू खान,
ईश्वर दयाल तिवारी,
राज पांडेय,
अंजन राय,
विवेक पांडेय,
शिवांश तिवारी,
हेमंत पांडेय
सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें