डिजिटल युग में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां विषय पर कार्यशाला संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकार संगठनों ने की घोषणा, पत्रकार हित के मुद्दों पर मिलकर करेंगे संघर्ष

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार


पत्रकार हित सर्वोपरि, व्यक्तिगत मतभेद को दूर करें श्रमजीवी पत्रकार


सरायकेला: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS), झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (JJWA) एवं झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) के संयुक्त तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण एक दिवसीय कार्यशाला हेसल, सरायकेला के सुखचैन रिसोर्ट में रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जहां इस कार्यशाला में “पत्रकारों के समक्ष डिजिटल युग में चुनौतियां” विषय पर गहन चर्चा की गई और इससे कैसे निपटा जाए इस पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक, दैनिक बिरसा वाणी के संपादक शाहनवाज हसन ने एआई के सकारात्मक पहलुओं के साथ साथ एआई का प्रयोग कर भ्रामक खबरों की पहचान कैसे की जाए इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उधर कार्यशाला के दौरान, पत्रकारों की वर्तमान स्थिति और डिजिटल क्रांति के प्रभावों पर चर्चा हुई। जहां विशिष्ट अतिथि शाहनवाज हसन ने झारखंड सरकार द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण में पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा आदि का लाभ दिए जाने के दावे को बिल्कुल गलत बताया। वही उन्होंने इस सरकारी दावे के खिलाफ जल्द ही जनहित याचिका (PIL) दायर करने की घोषणा की है, जिससे राज्य में पत्रकारों के कल्याणकारी योजनाओं की वास्तविकता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सम्मान और बधाई

इस अवसर पर, झारखंड में 25 वर्षों से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया जिसमें विशेष रूप से, झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के लिए जितेंद्र ज्योतिषी को बधाई दी गई।

प्रमुख उपस्थिति

इस कार्यशाला में कोडरमा, साहिबगंज और अन्य जिलों से कई वरिष्ठ पत्रकार और कर्मठ कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में जेजेए संस्थापक सदस्य डॉ. राजेश कुमार लाल दास, राष्ट्रीय पार्षद नगेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव अभय लाभ, प्रदेश सचिव प्रताप मिश्रा, प्रदेश सचिव सुरेन्द्र मार्डी, प्रदेश सचिव जावेद इस्लाम, सरायकेला जिलाध्यक्ष भाग्यसागर सिंह, जिला महासचिव शचींद्र दास, जिला उपाध्यक्ष महानंद प्रधान, राजनगर अध्याय पितांबर सोय, शिवचरण महतो, बीएसपीएस के कानूनी सलाहकार जगदीश सलूजा, बीएसपीएस राष्ट्रीय सोशल मीडिया इंचार्ज संजीव समीर, कोडरमा जिलाध्यक्ष कुमार रमेशम, प्रदेश सचिव जावेद इस्लाम, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, जिला सचिव ज़ुबैर सिद्दीकी, मुरारी सिंह, साहिबगंज से मो. गुलजार, सुमन झा, मो. अफसर अली, तारिक सुल्तान, मजहर शामसी, एहसान सैफी, अमित कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, विनोद केसरी, मो. क्लिमुदिन, हेमंत माझी, आकाश कुमार सोनी, सुदीप कुमार, राहुल शर्मा, पंकज सिंह, रुपेश जहांगीड, परविंद्र मंडल, उदय सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अनूप गुप्ता, दानिश हमाद, विशाल गोप, कासिफ रज़ा, पीतांबर सोय, सचिदा महतो, मो. यासीन, शम्भु गुप्ता, नागेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, जफर आलम,राकेश मिश्रा, प्रताप प्रमाणिक, राधेश राज, सुशील अग्रवाल, मुरारी शर्मा, जुबेर अहमद, प्रताप मिश्रा, कमलेश कुमार सिंह, सुनील शर्मा, कमलेश मिश्रा, शंकर गुप्ता, मयूरी प्रसाद सिंह, मो. जब्बार, प्रणब राय, प्रभाकर लाल, अमित मोदक, लखन दीप नायक, भाग्य सागर सिंह, संजय सिन्हा, शिव कुमार और संजय कुमार शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

1 thought on “डिजिटल युग में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां विषय पर कार्यशाला संपन्न”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें