पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की 69वीं जयंती पर झारखंड आंदोलनकारी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला संयोजक मंडली की ओर से बुधवार को जिला संपर्क कार्यालय में झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की 69वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलन से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से शेख़ बदरूद्दीन, प्रमोद लाल, जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मारडी, खुदू उरांव, नरोत्तम दास, विद्यासागर दास, उमानाथ झा, प्रीतम हेम्बरोम, फैयाज अहमद खान, धीरेन मारडी, अजय रजक, अरुण कुमार, अरुण सिंह राजा, प्रभात सिंह, झरना पाल, सविता दास, सविता सिंह, दुर्गा बोयपाइ, अनिता देवी, के के मिश्रा, सुभाष मित्तल, रंजीत देव, परवेज मुस्तक सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने स्व. सुधीर महतो के संघर्षमयी जीवन, झारखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान और जनहित के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.