रोटरी ग्रीन ने टीवी और एचआईवी मरीजों को दिया पौष्टिक आहार पैकेट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन ने अपने सामाजिक स्वास्थ्य उत्तरदायित्व के तहत मंगलवार को छह एचआईवी पॉजिटिव बच्चों एवं पांच टीबी से पीड़ित मरीजों को पौष्टिक आहार सामग्री वितरित किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ओमप्रकाश केशरी की उपस्थिति में किया गया।

डॉ. केशरी ने मरीजों को पौष्टिक आहार भेंट करते हुए रोटरी ग्रीन क्लब के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने सभी मरीजों को नियमित दवा और संतुलित आहार लेने की सलाह दी ताकि उनका स्वास्थ्य शीघ्र सुधरे।

इस अवसर पर रोटरी ग्रीन के सक्रिय सदस्य सौविक साहा एवं सुमेधा गौतम के सौजन्य से पौष्टिक आहार सामग्री उपलब्ध कराई गई। आहार प्राप्त करने वाले मरीजों ने इस मानवीय पहल के लिए क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रोटरी ग्रीन की अध्यक्ष अनन्ना दत्ता ने बताया कि क्लब द्वारा प्रत्येक माह टीबी और एचआईवी पीड़ितों के लिए पौष्टिक भोजन पैकेट वितरित किया जाता है। क्लब के सदस्य न केवल सामग्री उपलब्ध कराते हैं, बल्कि मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी भी करते हैं।

कार्यक्रम में रोटरी ग्रीन की अध्यक्ष अनन्ना दत्ता, सचिव ममता मिश्रा, कुसुम ठाकुर और नीलम जायसवाल उपस्थित थीं। सभी ने रोगियों से मुलाकात कर उन्हें मानसिक रूप से सशक्त रहने और इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतने की प्रेरणा दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें