जेसीएएस की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, सुगम सरायवाला बने अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आमसभा (एजीएम) रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 की गतिविधियों की समीक्षा, वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ नई कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

सचिव सीए शिव चौधरी ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं कोषाध्यक्ष ने वार्षिक लेखा-जोखा सभा के समक्ष रखा, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। निवर्तमान अध्यक्ष सीए मनीष मूनका ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सदस्यों एवं कार्यकारिणी के प्रति आभार व्यक्त किया।

निर्वाचन अधिकारियों सीए महेश अग्रवाल एवं सीए दिलीप गोलछा ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में सीए सुगम सरायवाला को अध्यक्ष, सीए शिव चौधरी को उपाध्यक्ष, सीए विनीत मेहता को सचिव तथा सीए मुकेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

कार्यकारी सदस्यों के रूप में सीए दया शंकर, सीए बिश्वनाथ हजरा, सीए अजय कुमार गुप्ता, सीए आनंद कुमार अग्रवाल, सीए महेश कुमार, सीए रवि कुमार गुप्ता, सीए धीरज कुमार प्रसाद, सीए अमित कुमार अग्रवाल एवं सीए आदित्य कुमार जाजोदिया निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुगम सरायवाला का सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। नई कार्यकारिणी ने अपने कार्यों के लिए “जुड़ें, सीखें, नेतृत्व करें और सेवा करें” को मुख्य कार्यदर्शन बनाने की बात कही।

इसके तहत सदस्यों के बीच बेहतर जुड़ाव, पेशेवर ज्ञान में वृद्धि, युवा सीए को नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने, उद्योग एवं विभिन्न संस्थानों के साथ संवाद बढ़ाने तथा तकनीक के बेहतर उपयोग पर जोर दिया जाएगा। साथ ही सामाजिक एवं पेशेवर जिम्मेदारियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.