Jamshedpur : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में ‘टीबी (यक्ष्मा) रोग’ पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के देशव्यापी अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को टीबी रोग के लक्षणों की पहचान, बचाव एवं समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोऑर्डिनेटर अमृतांशु साहू उपस्थित रहे। उन्होंने यक्ष्मा रोग के कारणों, लक्षणों और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे उपचारों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संवादात्मक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।
इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्य डॉ. कल्याणी कबीर सहित डॉ. भूपेश चंद्र, डॉ. दिनेश यादव, डॉ. रश्मि लुगुन, डॉ. सुमन लता, डॉ. गंगा भोला, ऐश्वर्या श्री कर्मकार, शीतल कुमारी, डॉ. किशन कुमार शर्मा, मंजू गागराई तथा नर्सिंग विभाग की समीक्षा मार्की, मुनमुन मुक्ता तिर्की और मोनीषा संतरा समेत सभी विभागों के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में संस्थान की एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।











