सेवा संकल्प अभियान के तहत सोनारी में स्वच्छता अभियान, विकसित भारत के संकल्प पर हुई चर्चा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोनारी मंडल में स्वच्छता अभियान एवं सामूहिक जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोनारी के पंचवटी नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय महिला-पुरुषों सहित विभिन्न सामाजिक वर्गों के सैकड़ों लोगों ने भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का संयोजन मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह यादव एवं मंडल उपाध्यक्ष सह सेवा कार्य संयोजक भूपेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देशसेवा के कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए लोगों से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक जलपान के बाद शिव मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें शामिल लोगों ने मंदिर परिसर और आसपास की जगहों की साफ-सफाई की। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र की नालियों सहित अन्य बुनियादी समस्याओं से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभागों से बातचीत कर उनके समाधान की दिशा में त्वरित पहल की गई।

मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और जनसमस्याओं के समाधान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी इस तरह के सामाजिक अभियानों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता अखिल सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, संजय कुमार रजक, प्रदीप सिंह, कृष्णा यादव, भूपेंद्र सिंह, राजू सेन, लालू यादव, अनिता देवी, शिमा देवी, गायत्री देवी, सुनिता, विंदा बाई, सुभद्रा देवी, पार्वती देवी, सिल्पी, शिवानी गोराई, भिरू धीवर, रासबिहारी, गंगा, शंकर नाग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें