सरायकेला में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से घायल, दो मासूम भी शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर गोरंगडीह स्थित डीसी ऑफिस के समीप गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो मासूम बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिरसानगर (जमशेदपुर) निवासी राजीव महापात्र अपने 12 वर्षीय पुत्र मंटू महापात्र और 13 वर्षीय पुत्री श्रावणी महापात्र के साथ चाईबासा से जमशेदपुर लौट रहे थे। उसी दौरान सरायकेला के बड़ा काकड़ा गांव के आमडीहा टोला निवासी समीर महतो, फुलतुली महतो एवं शारदा महतो बाइक पर सवार होकर टीमलिया गांव की ओर जा रहे थे। गोरंगडीह के पास दोनों बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज गति या लापरवाही को कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान ले रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें