सरायकेला-खरसावां में मतगणना कर्मियों का प्रथम चरण प्रशिक्षण संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद और सरायकेला नगर पंचायत के लिए मतगणना की तैयारियों के तहत मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर, पर्यवेक्षक एवं सहायकों का प्रथम चरण जिला स्तरीय प्रशिक्षण सरायकेला स्थित नृपराज उच्च विद्यालय में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों को उनके दायित्वों, कार्य-प्रणाली और अपेक्षित अनुशासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
प्रशिक्षण के दौरान मतपत्र परीक्षण, परिणाम संधारण और अभिलेखों के समुचित रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी गई। मतगणना कक्ष की संरचना, मतगणना टेबलों की संख्या, उनकी सुव्यवस्थित स्थापना, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा उचित ले-आउट के संबंध में भी विस्तार से समझाया गया।
मतपेटी खोलने की निर्धारित प्रक्रिया, सीलों के सत्यापन, संबंधित अभिलेखों के मिलान तथा मतपत्रों की क्रमबद्ध गणना की कार्यवाही को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ स्पष्ट किया गया। इसके अलावा विधिमान्य एवं अविधिमान्य मतपत्रों का प्रदर्शन कर कर्मियों को पहचान और परीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
प्रशासन का उद्देश्य है कि मतगणना प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, सटीकता और विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराया जाए, ताकि चुनाव परिणामों पर किसी प्रकार की शंका की गुंजाइश न रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें