मुख्यमंत्री से मिले टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, औद्योगिक स्थिति पर हुई चर्चा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi:टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जमशेदपुर की औद्योगिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान आरके सिंह ने मुख्यमंत्री को शहर के औद्योगिक परिदृश्य, कंपनियों की उत्पादन स्थिति और मजदूरों की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने श्रमिकों के हितों पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध करते हुए कहा कि उद्योग और मजदूर एक-दूसरे के पूरक हैं।
महामंत्री ने कहा कि कंपनियों को पर्याप्त ऑर्डर मिलने से उत्पादन बढ़ता है, जिससे कंपनी प्रबंधन और मजदूर दोनों संतुष्ट रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में उद्योगों को बेहतर ऑर्डर मिलने का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका सकारात्मक प्रभाव न केवल टाटा मोटर्स, बल्कि उससे जुड़ी छोटी-छोटी सहायक औद्योगिक इकाइयों पर भी पड़ रहा है।
उन्होंने आशा जताई कि यदि इसी तरह ऑर्डर में वृद्धि होती रही तो झारखंड में रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक जयमंगल सिंह, मंगल कालिंदी समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
माना जा रहा है कि यह मुलाकात औद्योगिक विकास और श्रमिक हितों के समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.