एसडीएच राजमहल एवं सीएचसी तालझारी का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी का औचक निरीक्षण किया गया। जहां निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर की साफ सफाई, ओपीडी, आईपीडी, लैब, और फार्मेसी कक्ष की स्थिति का जायज़ा लिया। इस मौके पर उन्होंने मरीजों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। उधर अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने चिकित्सकों की उपस्थिति, दवा वितरण की स्थिति एवं प्रयोगशाला सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की। जहां उन्होंने मरीजों से बातचीत कर इलाज की प्रक्रिया और उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। वही अस्पताल परिसर में बेहतर साफ सफाई हेतु प्रभारी को कई दिशा निर्देश दिए गए। वही तालझारी सीएचसी में भी ओपीडी, एनसीडी क्लिनिक, डिलीवरी रूम, लैब की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। जहां पीएम एबीहिम के तहत बन रहे बीपीएचयू भवन की निर्माण प्रगति का भी निरीक्षण किया गया। उधर मुख्यमंत्री रखरखाव योजना के अंतर्गत हो रहे मरम्मत कार्य को डीपीआर के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सा कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने डाटा एंट्री और एचएमआईएस रिपोर्टिंग में सुधार लाने की भी बात कही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें