मानव तस्करी पर रोक लगाने के खिलाफ जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार, मानव तस्करी सिर्फ अपराध नहीं, इंसानियत पर सीधा हमला: हेमंत सती, उपायुक्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिला प्रशासन ने मानव तस्करी के विरुद्ध कठोर रुख अपनाते हुए इसे केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि मानवता पर सीधा प्रहार बताया है। जहां जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि हर बच्चे और हर महिला को शोषण व तस्करी से मुक्त, सुरक्षित और गरिमामय जीवन देना उनका पहला प्राथमिक लक्ष्य है। वही जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील किया है कि यदि कहीं भी मानव तस्करी या शोषण जैसी गतिविधियों की आशंका हो तो चुप न रहें तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें और मानवता की रक्षा में अपनी भागीदारी निभाएं।

सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर:
???? 112 (आपातकालीन सेवा)
???? 9939685774 (24×7 सक्रिय)

वही यह अभियान झारखंड सरकार व मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर चलाया जा रहा है। जहां राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस दिशा में जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता को दोहराया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें