तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, सेवा शिविर में परोसा भोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur/Tarapur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को बिहार के तारापुर स्थित बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा संचालित सेवा शिविर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों को अपने हाथों से भोजन परोसा और रुद्राभिषेक में शामिल होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

सावन माह के अवसर पर आयोजित इस सेवा शिविर में सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए चाय, शुद्ध पेयजल, नींबू पानी, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की गई थी। स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्यों का संचालन किया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने बोल बम सेवा ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सावन के पावन महीने में कांवड़ियों की निस्वार्थ सेवा करना भगवान शिव की आराधना के समान है। उन्होंने सेवा शिविर में कार्यरत स्वयंसेवकों की समर्पित भावना की भी प्रशंसा की।

वहीं, शिविर में पहुंचे कांवड़ियों ने ट्रस्ट की व्यवस्थाओं और स्वयंसेवकों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा शिविर लंबी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत और सहारा साबित होते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें