सरायकेला के वृद्धाश्रम में विशेष शिविर, 20 योग्य नागरिकों का भरा गया फॉर्म-6

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur :  मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय के समीप साहिबगंज स्थित वृद्धाश्रम में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 20 योग्य नागरिकों का फॉर्म-6 भरवाया गया, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की दी जानकारी

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने शिविर में उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नाम एवं अन्य विवरणों में संशोधन कराने के साथ-साथ स्थानांतरित और मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया भी समझाई।

उन्होंने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और आवश्यक विवरणों की जांच करने की अपील की, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

वृद्धजनों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा

शिविर के दौरान अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं और देखभाल की व्यवस्था की जानकारी ली। वृद्धजनों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सुविधाओं का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

कई अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर और संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें