Seraikela : सरायकेला जिले के खरसावां क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी विष्णु सिंह सरदार ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी में शामिल होते हुए उन्होंने संगठन की नीतियों और सिद्धांतों के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की और इसे मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विष्णु सिंह सरदार के जुड़ने से बिटापुर पंचायत समेत आसपास के क्षेत्रों में संगठन का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
सोनाराम बोदरा ने यह भी कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में विष्णु सिंह सरदार के अनुभव और समर्पण का लाभ पार्टी को मिलेगा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए नए सदस्य का स्वागत किया और संगठन को और सशक्त बनाने की बात कही।











