मारपीट मामले में सरायकेला पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela : सरायकेला थाना पुलिस ने मारपीट से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सोनिया साहू उर्फ सुमित कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी सरायकेला थाना क्षेत्र के इंद्रटांडी का निवासी है और स्वर्गीय अरविंद साहू का पुत्र है।

पुलिस के अनुसार, मामले में 15 अक्टूबर 2026 को सरायकेला थाना कांड संख्या 101/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109(1), 352 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें