अवैध शराब पर बड़ा एक्शन! 4 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलो जावा महुआ जब्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : Saraikela-Kharsawan जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। उपायुक्त Nitish Kumar Singh के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद के नेतृत्व में खरसावां थाना क्षेत्र के पुनीदा और गांगुडीह गांवों में छापेमारी की गई।

अभियान के दौरान कुल 4 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि मौके से करीब 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया। जब्त अवैध सामग्री को विधिवत कब्जे में लेते हुए अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और जनस्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.