Taxi union protest : अवैध बस संचालन के खिलाफ टैक्सी-मैक्सी संघ का विरोध, गैरेज चौक पर बसों को लौटाया

SHARE:

Saraikela : बिना परमिट और अवैध रूप से बसों द्वारा यात्रियों को ढोने के खिलाफ सरायकेला-खरसावां टैक्सी-मैक्सी संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए रविवार को गैरेज चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने बिना वैध कागजात के चल रही बसों को रोककर पैसेंजर उठाने नहीं दिया और उन्हें वापस लौटा दिया।

प्रदर्शन के दौरान संघ के कार्यकर्ताओं और बस संचालकों के बीच तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही। हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

संघ के अध्यक्ष प्रेम मार्डी ने बस संचालकों की मनमानी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अब अवैध संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण बस संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिससे वैध टैक्सी चालकों की आजीविका प्रभावित हो रही है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरायकेला गैरेज चौक से बिना परमिट चलने वाली किसी भी बस को यात्रियों को उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

संघ के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बिना कागजात के बसों के संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह विरोध प्रदर्शन किया गया। संघ ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने और अवैध परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें