सरायकेला में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण, डॉक्टरों की टीम ने जांची 400+ मशीनें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:सरायकेला के संजय गांव स्थित नव निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) अस्पताल का शनिवार को सदर अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक Dr Nakul Prasad Chaudhary ने किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में उपलब्ध कराई गई तकनीकी सामग्री और अत्याधुनिक मशीनों की बारीकी से जांच की। जानकारी देते हुए डॉ चौधरी ने बताया कि साहेबगंज स्थित इस सीसीबी अस्पताल में विभाग की ओर से 400 से अधिक प्रकार की तकनीकी सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

डॉक्टरों की टीम ने विभागीय सूची के अनुसार सभी मशीनों और उपकरणों का मिलान किया। इस दौरान सामग्री की संख्या, मशीनों की स्थिति और उनके सुचारू रूप से कार्य करने की क्षमता (फंक्शनिंग) की जांच की गई। हालांकि, अभी तक इस निरीक्षण का अंतिम प्रतिवेदन तैयार नहीं किया गया है।

उपाधीक्षक के अनुसार, बड़ी संख्या में उपकरणों की जांच के कारण विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन आने के बाद ही मशीनों की गुणवत्ता और उपयोगिता के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

निरीक्षण टीम में Dr Khalid Mohsin, Dr Ayush Banka, Dr Anirban Mahato, Dr Khelram Hembrom, Dr Kalpak Mandal, Dr Preeti Majhi सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक एवं अस्पताल प्रबंधक संजीत राय शामिल थे।

यह निरीक्षण भविष्य में क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.