मजदूर दिवस पर सदर अस्पताल के कर्मियों का सम्मान, पत्रकार एकता मंच कोल्हान की पहल

SHARE:

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पत्रकार एकता मंच कोल्हान के बैनर तले खासमहल स्थित सदर अस्पताल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 50 चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंच के ट्रस्टी दीपक कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्टी अनिमेष अंबष्ट ने किया।

सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. रामचंद्र सिंह, डॉ. विमलेश कुमार, डॉ. प्रीति पांडेय, डॉ. नीतिका गुप्ता, डॉ. गीतांजलि घोष, डॉ. घुरी सहित कई चिकित्सक एवं मंच के सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी इसकी मजबूत नींव हैं, जिनके समर्पण से ही स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती हैं।

डॉ. प्रीति पांडेय ने कहा कि पत्रकारों द्वारा कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना सराहनीय पहल है, जो उनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य करता है। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को अंगवस्त्र, छतरी एवं जलपान पैकेट भेंट कर सम्मानित किया गया।

मजदूर दिवस के मौके पर मंच के दो पत्रकार—मोहम्मद शहजादा और रौनी रॉय—को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।


कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं मैराथन धावक दीपक कुमार को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने इस वर्ष प्रतिष्ठित ‘प्रोकेम स्लैम’ पूरा किया, जिसमें बेंगलुरु (10 किमी), नई दिल्ली (21 किमी), कोलकाता (25 किमी) और मुंबई (42.2 किमी) की मैराथन को निर्धारित समय में पूरा किया। 52 वर्षीय दीपक कुमार अब तक दर्जनों मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Comment

और पढ़ें