चाकुलिया में विधायक समीर मोहंती ने पंडित रघुनाथ मुर्मू के।जयंती पर किया नमन।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

चाकुलिया : आनंद मार्ग स्कूल चौक पर संथाल समाज के महान शिक्षाविद, लेखक एवं ओलचिकी लिपि के प्रणेता पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

इस कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पंडित मुर्मू का योगदान संथाल समाज के लिए अमूल्य है। “ओलचिकी” लिपि के माध्यम से उन्होंने समाज को एक नई पहचान दी और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता का संचार किया। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.