बिच्छू काटने से महिला हुई मूर्छित, सदर अस्पताल में भर्ती

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरीगली छोटी भगियामारी गांव में बिच्छू काटने से एक महिला मूर्छित हो गई। जहां मूर्छित महिला को परिजनों ने इलाज के लिए शनिवार की रात सदर अस्पताल लाया जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा इलाज प्रारंभ किया गया। वही बताया जा रहा है कि सकरीगली छोटी भगियामारी गांव निवासी विजय कुमार सिंह की 19 वर्षीय पत्नी चांदनी कुमारी को पाँव में बिच्छू ने डंक मार दिया जिससे महिला मूर्छित हो गई। बरहाल मूर्छित महिला का इलाज सदर अस्पताल में डॉक्टर के देखरेख में किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें