सांप काटने से युवक हुआ मूर्छित, सदर अस्पताल में भर्ती

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहंडा में सांप काटने से एक युवक मूर्छित हो गया। जहां मूर्छित युवक को परिजनों ने इलाज के लिए शनिवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. केशव कृष्णा के द्वारा इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि लोहंडा गांव निवासी वकील मंडल के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार घर के पास बैठा था इसी दौरान किसी सांप ने काटकर मूर्छित कर दिया। बरहाल मूर्छित युवक रोहित कुमार का सदर अस्पताल में इलाज किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें