जयप्रकाश चौक पर चलाया गया विशेष वाहन जांच अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार की शाम नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ओर से शहर के जयप्रकाश चौक रंगोली रेस्टोरेंट के सामने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई और आवश्यक कार्रवाई भी की गई। उधर अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था। जहां नगर थाना की टीम ने मौके पर बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग एवं अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक निर्देश दिए।

लोगों को किया गया जागरूक

उधर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त निर्देश दिया गया। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि यह अभियान न केवल नियमों की समीक्षा के लिए है, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भी चलाया जा रहा है। वही नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जहां पुलिस प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
उधर जिला पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें, वैध कागजात साथ रखें और सड़क पर सुरक्षित व जिम्मेदार तरीके से चलें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें