आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान के 10 प्रशिक्षुओं का मारुति सुजुकी में प्लेसमेंट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान के लिए यह गर्व और खुशी का विषय है कि संस्थान के मैकेट्रोनिक्स इंजीनियरिंग एंड स्मार्ट फैक्ट्री ब्रांच के 10 प्रशिक्षुओं का प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हुआ है।

चयनित प्रशिक्षुओं में आयुष कुमार सोलंकी, जयंत महतो, सत्यजीत जेना, सारीम मोहम्मद, मोहम्मद इरफान सादिक, करन प्रमाणिक, करन महतो, हिमांशु शेखर गोप, हिमांशु रंजन और देवाशीष मुखी शामिल हैं।संस्थान प्रबंधन ने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षु अपने कौशल, मेहनत और समर्पण के बल पर कंपनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा संस्थान का नाम रोशन करेंगे।संस्थान की ओर से बताया गया कि यह सफलता गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें