हाड़तोपा में रथ यात्रा को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने मौसीबाड़ी जाने से रोका रास्ता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कदमा गांव से मौसीबाड़ी बाकुंडूंगरी जा रही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुक्रवार को विवाद का कारण बन गई, जब हाड़तोपा गांव के ग्रामीणों ने यात्रा को गांव की सीमा पर रोक दिया।

ग्राम प्रधान के पुत्र लालूराम माझी, प्रभात किस्कू और सोमाय हांसदा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रथ यात्रा का विरोध करते हुए कहा कि “गांव से रथ गुजरने के बाद लोग बीमार पड़ जाते हैं”—ऐसी मान्यता के आधार पर वे यात्रा के प्रवेश का विरोध कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर और जादूगोड़ा पुलिस, डीएसपी और पोटका अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।

वहीं, आयोजक मंडली के प्रतिनिधि बाबू दास ने इस घटना को संवैधानिक अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा रथ यात्रा का विरोध न केवल धार्मिक परंपरा का अपमान है, बल्कि यह संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक अधिकारों का भी हनन है।


समाचार लिखे जाने तक रथ यात्रा नरवा पहाड़ पुलिया के पास रुकी रही और समिति के सदस्य सड़क पर धरना पर बैठे हुए थे। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें