साकची से निकलेगी भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर होंगे शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

JAMSHEDPUR : भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से शुरू होगी।

यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी और जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को सम्मान देना तथा लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

तिरंगा यात्रा नेताजी सुभाष मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरेगी।

यात्रा बंगाल क्लब गोलचक्कर, साकची बड़ा गोलचक्कर और आई अस्पताल के समीप टेम्पो स्टैंड रोड से होकर आगे बढ़ेगी।

इसके बाद बसंत टॉकीज गोलचक्कर और जमशेदपुर अक्षेस गोलचक्कर होते हुए यात्रा वापस नेताजी सुभाष मैदान पहुंचेगी।

यात्रा में ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा और देशभक्ति गीतों से सुसज्जित डीजे आकर्षण का केंद्र रहेगा।

भारत माता की झांकी से सुसज्जित रथ भी यात्रा में शामिल होगा।

हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और राष्ट्रप्रेमी नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा में शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार, यात्रा के दौरान पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।

शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं की ओर से सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, अधिवक्ताओं और प्रबुद्धजनों से यात्रा में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें