बिरसानगर में कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक सम्पन्न, इंटरमीडिएट छात्रों के एडमिशन संकट पर 28 जून को उपायुक्त से मिलेंगे आनन्द बिहारी दुबे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिरसानगर मंडल कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत एक बैठक बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुरुपदो गोराई ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे और विशिष्ट अतिथि प्रखंड पर्यवेक्षक सामंता कुमार मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि बिरसानगर क्षेत्र में मुहल्ला कमिटी एवं बूथ कमिटी का गठन तेजी से किया जाए और नए लोगों को जोड़कर संगठन को विस्तार दिया जाए।

बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं को भी उठाया गया, जिसमें प्रमुखता से इंटरमीडिएट छात्रों के एडमिशन पर अचानक लगी रोक और शिक्षकों के नियोजन संकट की बात सामने आई। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है और शिक्षकों की नियुक्ति भी खतरे में पड़ गई है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाध्यक्ष दुबे ने घोषणा की कि इस गंभीर मुद्दे को लेकर 28 जून को सुबह 12 बजे जिला कांग्रेस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलेगा और ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग करेगा।

पर्यवेक्षक सामंता कुमार ने बैठक में कहा कि बिरसानगर के सभी जोनों में संपर्क अभियान चलाकर संगठन को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला सचिव गीता सिंह, मीना नाग, वीणा नाग, हरिहर प्रसाद, मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें