रांची में बनेगा झारखंड का सबसे बड़ा मॉल और इंटर स्टेट बस टर्मिनल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रांची :झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नगरीय विकास के विजन को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने राजधानी रांची के दुबलिया क्षेत्र में रिंग रोड के पास आधुनिक इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के साथ-साथ झारखंड का सबसे बड़ा मॉल बनाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है।

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रांची और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों का विकास पर्यटन और आधुनिक शहरी जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाए। इसी क्रम में गुरुवार को कर्नाटक की परामर्शी एजेंसी IDEC ने विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को प्रस्तावित मॉल और ISBT का प्रारूप प्रस्तुत किया।

इस परियोजना से न सिर्फ रांची का शहरी ढांचा और यातायात सुविधा बेहतर होगी, बल्कि राज्य में रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें