झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राँची। झारखंड की राजधानी राँची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के 11 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अलर्ट वाले जिलों में राँची, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूँटी, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू और लातेहार शामिल हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि कुछ इलाकों में गरज के साथ तेज हवाएं और वज्रपात की भी आशंका है।

इसके अलावा विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राँची में 23 और 24 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें