उल्दा पंचायत सचिवालय परिसर में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

घाटशिला, गालूडीह।
उल्दा पंचायत सचिवालय परिसर में आज झामुमो पंचायत कमेटी के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय रामदास सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।सभा के दौरान उपस्थित सभी झामुमो नेता, कार्यकर्ता, मुखिया, वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्व. रामदास सोरेन की तस्वीर पर अगरबत्ती और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत के मुखिया लालमोहन सिंह एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम ने कहा कि स्व. रामदास सोरेन झारखंड की माटी के सच्चे सपूत थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई और राज्य के निर्माण से लेकर शिक्षा विभाग की बागडोर संभालते हुए नई दिशा दी। वक्ताओं ने उन्हें झारखंड के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अनुयायी बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

सभा के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने “दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अमर रहें” का नारा लगाते हुए वातावरण को गूंजायमान कर दिया।इस श्रद्धांजलि सभा में झामुमो पंचायत अध्यक्ष उपेन सिंह, सचिव सदानंद सोरेन, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, भूतनाथ हंसदा, पूर्व सचिव रतन महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष बबलू हुसैन, मंटू महतो, पिंटू महतो, शिवदत्त महतो, अवनी महतो, शिपू शर्मा, कनक हेंब्रम, रसराज टुडू, सुनील हंसदा, सुबोध महतो, हैदल माझी, भरत कैवर्त, संतोष महतो, बिनोद हेंब्रम, नकुल हेंब्रम, मोतीलाल कर्मकार, महिला नेत्री सारथी सोरेन, शिवानी महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।

The specified slider id does not exist.