झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पूर्वी सिंहभूम आगमन, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का पूर्वी सिंहभूम जिला आगमन पर जिला प्रशासन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षाबलों ने पूरे सम्मान के साथ औपचारिक परंपरा निभाई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह दौरा खास मायनों में अहम है। दरअसल, हाल ही में राज्य के मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामदास सोरेन का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।


Leave a Comment

The specified slider id does not exist.