घाटशिला में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर किया गया माल्यार्पण, कांग्रेस नेताओं ने याद की दूरदर्शिता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

घाटशिला, 20 अगस्त 2025।
घाटशिला स्टेशन चौक पर आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव तापस चटर्जी ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

माल्यार्पण समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तापस चटर्जी ने कहा कि भारत में आधुनिकता और तकनीकी विकास की नींव राजीव गांधी की दूरदर्शिता से ही संभव हुई। उन्होंने ही देश में कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी तकनीकों को लागू करने का साहसिक कदम उठाया। आज भारत जिस तेजी से डिजिटल और आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वह उनकी सोच और प्रयासों का ही परिणाम है।

उन्होंने कहा कि यदि राजीव गांधी का योगदान न होता तो आज भारत तकनीकी क्षेत्र में इतने आगे नहीं होता। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र को भी तकनीक से जोड़ते हुए आने वाली पीढ़ियों को विकसित भारत की ओर अग्रसर करने का मार्ग प्रशस्त किया।

प्रदेश सचिव ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जब राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर और इंटरनेट की शुरुआत की थी, तब भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया था, लेकिन आज वही लोग उसी तकनीक का लाभ उठाकर अपनी राजनीतिक सफलता का बखान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोधियों के बावजूद राजीव गांधी ने भारत को डिजिटल युग की ओर अग्रसर किया और असंभव को संभव बनाकर दिखाया।

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि यदि राजीव गांधी आज जीवित होते तो भारत और भी अधिक प्रगति कर विश्व के विकसित देशों की कतार में आगे खड़ा होता।इस अवसर पर प्रदेश सचिव तापस चटर्जी के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें कन्हैया शर्मा, शेख फारूक, सुरजीत मोहुरी, मनोज परीदा, लोबिन सिंह, प्रदीप भद्र, तारक बारिक, संजीवन सीट और शैलेन सेन प्रमुख रूप से शामिल थे।

The specified slider id does not exist.