राकेश साहू ने जे.आर.डी. टाटा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, बताया भारतीय औद्योगिकीकरण का अग्रदूत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने मंगलवार को जुबली पार्क, जमशेदपुर में भारतीय उद्योग जगत के महानायक एवं टाटा समूह के संस्थापक भारत रत्न जे.आर.डी. टाटा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर श्री साहू ने कहा कि जे.आर.डी. टाटा केवल एक सफल उद्योगपति नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी और समाजोन्मुखी नेता भी थे, जिन्होंने भारतीय औद्योगिकीकरण की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि टाटा ने सिर्फ उद्योग नहीं बसाए, बल्कि देश के लाखों लोगों के जीवन को भी संवारा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संतोष सिंह, यशवंत सिंह समेत कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने जे.आर.डी. टाटा के आदर्शों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा ली और सामाजिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें