Rajnagar : आगामी जनगणना कार्य के सफल संचालन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, राजनगर में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के सभी चयनित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसमें गृह सूचीकरण की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण की विधि, मोबाइल एप के उपयोग तथा फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर विभिन्न योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया जाता है। इसलिए सभी कर्मियों को प्रशिक्षित और दक्ष बनाना आवश्यक है, ताकि यह कार्य सटीक, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सके।
राजनगर में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, प्रगणकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
The News Blast
FOLLOW US:
Share करें
✓ Link copy हो गया!
The specified slider id does not exist.
















