Adiryapur : राजनगर प्रखंड स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में आगामी जनगणना कार्य को सफल एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से नामित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के सभी चयनित कर्मी भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसमें गृह सूचीकरण की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण की विधि, मोबाइल एप के उपयोग के साथ-साथ फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
यह कार्यक्रम Malay Kumar के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों से दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मियों को दक्ष और प्रशिक्षित बनाना है, ताकि जनगणना कार्य को सटीक, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से संपन्न किया जा सके।
Rajnagar census training : जनगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट! राजनगर में प्रगणकों-पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
The News Blast
FOLLOW US:
Share करें
✓ Link copy हो गया!
The specified slider id does not exist.
















