रेनबो इंग्लिश स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल हुईं विधायक सविता महतो

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित रेनबो इंग्लिश स्कूल में सोमवार को 10वां एनुअल डे सेलिब्रेशन धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीमडीह की लोकप्रिय विधायक सविता महतो शामिल हुईं। बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और मेहनत व लगन को सफलता की पहली शर्त बताया।

विधायक सविता महतो ने कहा कि “बच्चे यदि लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें, तो जीवन में लक्ष्य पाना निश्चित है।” उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अवश्य लेना चाहिए।

ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन को सराहनीय बताते हुए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की। विद्यालय की ओर से विधायक का पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत-संगीत और मंच नाटिका ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन पतित पावन दास ने किया और उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव, अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, स्नेहा महतो, समाजसेवी सपन गुप्ता, अशोक महतो, हरिदास महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, टिंकू महतो, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें