परदेसी पाड़ा में मस्जिद निर्माण कार्य ठप, धर्मांतरण व जनसंख्या वृद्धि पर स्थानीयों की चिंता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सोनारी स्थित परदेसी पाड़ा में प्रस्तावित मस्जिद निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को हुई एक बैठक में निवासियों ने निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने का स्वागत करते हुए मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। इससे पूर्व 2 दिसंबर को भी इसी विषय पर विमर्श हुआ था।

जानकारी के अनुसार, टाटा लैंड विभाग और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद फिलहाल मस्जिद निर्माण कार्य स्थगित कर दिया गया है।

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि बैठक में धर्मांतरण और सोनारी क्षेत्र में एक विशेष समुदाय की जनसंख्या में अचानक हुई बढ़ोत्तरी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी में यह परिवर्तन सामान्य नहीं है और इसकी जांच आवश्यक है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संबंधित तथ्यों को व्यवस्थित रूप से एकत्र किया जाएगा और उसके बाद मामले को उचित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

बैठक में अरुण तिवारी, विनोद प्रसाद, विजय प्रसाद, बलराम ठाकुर, नरेश प्रसाद सिंह, मोहन राव, अशोक जायसवाल समेत कई स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें